Advertisements
उदयपुर। जिले के नेशनल हाईवे-48 अहमदाबाद पर आज सवारियों से भरी एक बस को पीछे से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक और खलासी के साथ ही बस में सवार लोगों को चोटें आईं। परसाद थाना अधिकारी उमेश चंद्र के अनुसार थाना क्षेत्र के समीप उदयपुर से मुंबई जा रही सवारियों से भरी बस बस को पीछे आ रहे एक ट्रोले ने अचानक टक्कर मार दी जिससे बस में सवार यात्री और चालक व खलासी को चोट लगी। सूचना मिलते ही टीम के साथ जाब्ता मौके पर पहुंचा और बस व ट्रोले को साइड में करवा कर यातायात बहा करवाया। बस में सवार यात्रियों को अस्पताल भिजवाया गया। बताया गया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई व यात्रियों के भी मामूली चोटें ही आईं।

