24 news update उदयपुर। सावन की हरियाली और रिमझिम बरसात के बीच राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, उदयपुर द्वारा आयोजित पिकनिक एवं सावन महोत्सव का आयोजन शनिवार को कटार महादेव में हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष और प्रवीण चरपोटा ने किया, जबकि संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने आयोजन की जानकारी दी। महादेव की भक्ति में लीन हुए नर्सिंगकर्मी120 से अधिक नर्सिंगकर्मियों का यह जत्था बसों और कारों में सवार होकर बड़वासन माता के दर्शन कर कटार महादेव पहुंचा, जहां सभी ने महादेव को आक, धतूरा, कनेर के पुष्प, बिल पत्र अर्पित कर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। हरियाली से आच्छादित घाटियों और रिमझिम बारिश के बीच कटार नदी और पहाड़ों का दृश्य इतना अद्भुत था कि सभी का मन आनंदित हो उठा। भक्ति गीतों और नृत्य से झूम उठा सावन महोत्सवकटार की घाटी में भक्ति और संगीत का माहौल तब चरम पर पहुंचा जब भजन गायक सुरेन्द्र शर्मा ने हारमोनियम पर एक से बढ़कर एक सावन गीत प्रस्तुत किए – ‘बांस की बांसुरी वालो घणो इतरावे’, ‘सांवरिया सेठ दे दे थारो भरियो भंडार’ और ‘छोटी-छोटी गईया, छोटे-छोटे ग्वाल’ जैसे गीतों पर सभी झूम उठे। योगेश उपाध्याय ने भक्ति और फ़िल्मी गीतों के मेल से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पवन कुमार दानाध्यक्ष ने पुराने फ़िल्मी गीतों से लोगों का दिल जीत लिया। नृत्य व सावनी झूलों की मस्तीवर्णमाला जैन, गायत्री जड़िया और उनकी टीम ने सावनी गीतों पर विशेष प्रस्तुतियां दीं। कृतिका दवे, सुनीता सिंह, शकीला अंसारी, अर्चना भाटी, तारा राजपूत, रेखा चौहान सहित अनेक नर्सिंगकर्मियों ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर उत्सव को रंगीन बना दिया। स्वादिष्ट व्यंजन व मनोरम दृश्यों का आनंदकार्यक्रम में खीर, मालपुआ जैसे पारंपरिक सावनी व्यंजनों का सभी ने लुत्फ उठाया। ललित गंधर्व ने सुंदर फोटोग्राफी और सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। संयोजन व सहभागिताकार्यक्रम के सफल संचालन में हेमंत आमेटा, रमेश मीणा, संतोष परमार और नरेश पूर्बिया का विशेष योगदान रहा। नर्सिंग अधीक्षक गीता आहारी, ओमप्रकाश पालीवाल, शारदा गरासिया, डॉ. रणजीत बैरवा, प्रमोद भाटी, जगदीश पूर्बिया, गोपाल भावसार, पुष्पा भाटी, निर्मला सोलंकी, हेमलता गंधर्व समेत लगभग 120 सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में IPS-IAS अधिकारियों के तबादले, गौरव श्रीवास्तव बने उदयपुर रेंज के नए IG .उदयपुर में हुई थी श्रीवास्तव की स्कूली शिक्षा, पिता भी रह चुके हैं एएसपी विप्र फाउंडेशन द्वारा नीट मेरिट होल्डर्स हेतु काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित,मेडिकल कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया, कोटा सिस्टम व संस्थानों की जानकारी दी गई