24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर। सलूंबर जिला मुख्यालय पर जहां पुलिस अधिक्षक से लेकर थानाधिकारी आदी के कार्यालय संचालित है। वही बीते कुछ दिनो से शहर में चोरो ने धमाल मचा रखी है। चोर घर, दुकानो, के साथ मंदिरो में भी चोरीयो की वारदात को अजाम दे रहे है। बीते 10 दिनो में करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानो पर चोरी की वारदाते घटी है। लाखो रूपयो के जेवर व नकदी बदताष उड़ा ले गये। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से चोरो तक पहुंचने की बात कर रही है ववही अज्ञात बदमाष नई चोरी की वारदात को अजाम दे पुलिस की कार्यप्रणाली को ढेगा दिखा रहे है। यही नही दो स्थानो पर स्थाई व अस्थाई पुलिस चोकीयो से महज कुछ कदमो की दुरी पर अज्ञात बदमाषो ने ताले तोड़ चोरी को अंजाम दिया है जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर संवालिया निषान अंकित कर रहे है। शहर में बढ़ती चोरीयो से लोगो में भय व्याप्त है। शहरवासी पुलिस के प्रति रोषित नजर आ रहे है। चोरी की इन वारदातो के तहत सोमवार रात्री भी चुंगीनाका पर अज्ञात बदमाषो ने मांगीलाल तेली के सुने मकान के ताले तोड़ लाखो के जेवर व नकदी चुरा ली। इससे पुर्व शनिवार रात्री सोनार माता मंदिर में भी दान पात्र तोड़ कर नकदी व माता के आभुषण अज्ञात बदमाष चुरा ले गए। खटीक वाड़ा में उकारलाल खटीक व नाथुलाल खटीक के घरो में भी चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वही गांधी चौक स्थित शैलेन्द्र कुमार सालगीया की ज्वेलरी की दुकान के ताले तोड़े लेकर वहां चोरी नही कर पाये और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वही आर्षीवाद गार्डन के पास रोषनलाल लोहार के घर के ताले तोड़ लाखो का माल साफ किया। शहरवासीयो का कहना है कि चोरो की वारदातो से भय बढ़ने लगा है और ये बदमाष सुबह के वक्त वारदात को अंजाम दे रहे है। उक्त चोरीयो को लेकर पुलिस ने मौका मुआयना कर अग्रीम कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नाबालिग रेप पीड़िता के परिवार को मुआवजा-कानूनी सहायता मिलेगी, पीड़िता के घर पहुंची सीडब्ल्यूसी टीम, 6 दिन पूर्व 7 साल की नाबालिग से रेप का मामला शराब पार्टी के लिए गैंग बनाकर लूटने की बनाई थी योजना, छह आरोपी गिरफ्तार, दो अपचारी निरुद्ध