Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. सलूंबर के आसन्न चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शांता मीणा 25 अक्टूबर को प्रातः 11.30 बजे अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत करेगी।
निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी,प्रभारी नाहरसिंह जोधा,सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चौहान ने बताया कि नामांकन रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

