Advertisements
24 News Update सलूंबर. थाना अधिकारी के पद पर हेमंत चौहान ने शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले इस पद पर मनीष खोईवाल कार्यरत थे। पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस स्टाफ व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए चौहान ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में अमन, चैन और भाईचारा कायम रखने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग लिया जाएगा।

