Site icon 24 News Update

सर्व समाज महिलाओं ने मनाया फागोत्सव

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. सर्व समाज महिला संगठन सी ब्लॉक सेक्टर 9 ने शिव मंदिर में शनिवार को फागोत्सव मनाया। मधुबाला पूर्बिया ने बताया कि सभी महिलाओं ने फागोत्सव में फागण्या पहनकर बढ़ चढ़कर कर भाग लिया।   सभी ने एक दूसरे के गुलाल से तिलक लगाकर फूलों की होली खेली। फाग उत्सव में एक से बढ़कर एक गीतों का आनंद लेते हुए जमकर नाच गान किया और सभी महिलाओं पर फूलों की बरसात की गई। कार्यक्रम में प्रभा गिरी गोस्वामी,इंदूबाला पूर्बिया, मधुबाला पूर्बिया,किरण बाला वैष्णव, अनिता चौबीसा,नलीनी जोशी ,ज्योति व्यास, रचना पाहुजा, पारस राणावत,लाजवंती शर्मा, कंचन सोनी,  मधु पाहुजा, आशा माथुर, पुष्पा पालीवाल, रेखा प्रजापत,उषा प्रजापत सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

Exit mobile version