Site icon 24 News Update

सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट का प्रथम महिला सम्मेलन संपन्न

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। सर ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट का प्रथम महिला सम्मेलन नागदा वाटिका में सम्पन्न हुआ। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि सम्मेलन में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए शपथ ली। ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश माली ने अपने उद्बोधन में कहा कि ट्रस्ट शिक्षित बनो, संगठित रहो, जागरूक बनो,अधिकार के लिए संघर्ष करो सिद्धांत पर कार्य करता है। ओबीसी समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।कई जगह टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी को आरक्षण नहीं मिल रहा है। जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उदयपुर में 103 ओबीसी की जातियां निवास करती हैं। उपाध्यक्ष पी एस पटेल ने सभी को शपथ दिलाई। अध्यक्ष लोकेश चौधरी, उपाध्यक्ष पी एस पटेल,मणी बेन पटेल, नम्रता चौधरी, सुनीता सुहालका , पार्षद नेहा कुमावत,अलका चौधरी ,रमीला ने सम्मेलन को संबोधित किया। संचालन धरावती सुहालका ने किया। सम्मेलन में मधुबाला,तारा व मंजू पूर्बिया, संगीता, राजकुमारी व अंजना सुहालका,प्रितिमा, खुशबू व कांता मालवीय,लाली, दीपिका, उर्वशी, शांता व चंदा पटेल,कंचन टांक, मंजू सुथार, विधी, आशा, जमना, प्रिती, शारदा,प्रमीला, गंगा व रूक्मिणी माली सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

Exit mobile version