कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। प्रसिद्ध कवि एवं लोकप्रिय अभिनेता शैलेश लोढ़ा के पूज्य पिताश्री एवं समाजसेवी श्रद्धेय श्याम सिंह जी लोढ़ा के देवलोकगमन होने के पश्चात पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी सोमवार को शोक संवेदना व्यक्त करने जोधपुर पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्यामसिंह लोढ़ा का निम्बाहेड़ा से आत्मीय रिश्ता रहा है। जोधपुर में आयोजित शोक सभा में समाजसेवी स्व. लोढ़ा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विधायक कृपलानी ने ईश्वर से स्व. लोढ़ा की दिवंगत पुण्यात्मा को चिरशान्ति व शोकाकुल परिवार को पितृ वियोग में साहस व शक्ति प्रदान करने की कामना की। विधायक कृपलानी ने अभिनेता शैलेश लोढ़ा से मिलकर दुःख की इस घड़ी में ढाढ़स बंधाया।
इस दौरान भाजपा निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, चित्तौड़गढ़ नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने भी स्व. लोढ़ा को पुष्पांजलि अर्पित कर ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.