उदयपुर। मेवाड़ पालीवाल मेनारिया नागदा एवं समस्त ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति के अन्तर्गत बर्ष 2025 का कैलंडर संत श्री एच आर पालीवाल के सानिध्य मे ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन व सामुहिक विवाह के प्रचार- प्रसार के उद्धेश्य से 1000 प्रतियां प्रकाशित कराई गई। समिति के उपाध्यक्ष श्री नरेश पालीवाल नें बताया कि बर्ष 2025 के कैलंडर का आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक उदयपुर के हिरण मगरी क्षेत्र मे आदि गोड समाज के नोहरे मे समिति के संभागीय अध्यक्ष श्री विष्णु शंकर पालीवाल एवं सलूम्बर जिलाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार त्रिवेदी के साथ सर्व समाज से उदयपुर जिलाध्यक्ष श्री कपिल अग्रवाल एवं देहात जिलाध्यक्ष श्री हेमन्त सालवी तथा श्री सतीश कुमार गोड, श्री बाबूलाल शर्मा, श्री मती पूर्णिमा व्यास व श्री रामलाल नकवाल के मुख्य आतिथ्य मे समिति के समस्त पदाधिकारियों के साथ विमोचन किया गया। विमोचन के पूर्व संत श्री पालीवाल ने कैलंडर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विमोचन कार्यक्रम में ओड़ा से श्री कन्हैया लाल जोशी, श्री करुणा शंकर जोशी, श्री मधुकर पालीवाल, श्री प्रवीण व्यास, श्री कनिष्क पालीवाल, श्री गोविंद सिंह, श्री रामेश्वर चौबीसा, श्री प्रमोद फोटोग्राफर, श्री प्रकाश भावसार, श्री राम लाल गोड, श्री राकेश शाह, श्री गेहरी लाल, श्री मांगी लाल, श्री नरेश, श्री रोशन लाल, यति व्यास, श्री मती खुशबु पालीवाल, श्री मती दीपिका पालीवाल, श्री मती द्रोपदी देवी जोशी, श्री दिलीप महात्मा, श्री प्रदीप मेनारिया, श्री दिनेश चन्द्र जोशी, श्री नितिन तिवारी, श्री मनोज कुमार आदि ने विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में श्री रामलाल नकवाल एवं श्री मती पूर्णिमा व्यास ने सभी पदाधिकारियों को चाय/नास्ता कराया एवं सभी को 2-2 कैलंडर वितरित किये गये।
समस्त ब्राह्मणों ने किया वर्ष 2025 के कैलेंडर का विमोचन

Advertisements
