24 News Update उदयपुर. राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर की बैठक जनरल नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के सभागार में रखी गई। सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष की। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि नर्सिंग अधीक्षक द्रोपदा मेघवाल, ओमप्रकाश पालीवाल, प्रधानाचार्य डॉ रणजीतबैरवा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत आमेटा, सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया थे। लक्ष्मी नारायण चौहान, रमेश पंजाबी, भीम सिंह, पंकज जैन ने प्रदेशाध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी का माला, उपरणा ओढ़ाकर,पंगडी पहनाकर स्वागत किया। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि 11सुत्रीय मांग पत्र पर सरकार से वार्ता कर नर्सेज को लाभ दिलाया जाएं। प्रदेशाध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी ने कहा की आने वाले समय में जयपुर में राज्य स्तरीय बैठक कर सरकार से 11सुत्रीय मांग पत्र मनवाने का प्रयास करेंगे।हम चाहते हैं कि साल में एक बार डीपीसी करवाई जाएं ताकि पदोन्नति का लाभ सभी को मिलें ताकि सभी नर्सेज नर्सिंग अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हो सकें। वेतन विसंगति और नर्सिंग निदेशालय खुलवाने की भी विस्तृत चर्चा की गई। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार किया। कार्यक्रम में नारायण सिंह राठौड़, विश्वेश्वर त्रिवेदी, सज्जन राठौड़, अरूणा कुमावत , प्रदीप मेहता, गायत्री जडिया,मदन सिंहअरुणा कुमावत , मंजू वैष्णव, चंद्र कांता तलेसरा, हेमंत आमेटा द्वितीय, डॉ विपिन मेहता, प्रमोद भाटी,पूष्पा भाटी, राजेंद्र जोशी, महेंद्र महात्मा, विश्वेश्वर त्रिवेदी, प्रफुल्ल गांधी, दिनेश सिसोदिया, देवीलाल शर्मा, मनोज जीनगर, ओमप्रकाश कुर्डिया, प्रवीण सुथार,निशा कुमावत , राजकुमारी सोनी, सोनी उपाध्याय, सुर्य प्रकाश खराड़ी, सुर्य प्रकाश चौहान,लता धोबी, राजूराम, राजेश चौधरी, लता सालवीसहित सैकड़ों नर्सिंग आंफिसर उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर से निर्देश के बाद चाक-चौबंद हुआ प्रशासन, दिन में बैठकें, रात को नगर भ्रमण पर उदयपुर से चलने वाली ट्रेनों सहित अन्य रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी, यात्रियों को राहत