24 न्यूज़ अपडेट जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी दक्षिण कोरिया और जापान की सफल विदेश यात्रा के बाद शनिवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के साथ जयपुर लौटे। श्री शर्मा के यहां पहुंचने पर जयपुर एयरपोर्ट परिसर में राज्य मंत्रीपरिषद के सदस्यों एवं विधायकों सहित उच्चाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्रिगण और विधायकों ने मुख्यमंत्री का साफा एवं माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सफल विदेश यात्रा के लिए उन्हें बधाई दी।एयरपोर्ट के बाहर भी विभिन्न स्थानों पर आमजन ने मुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बुजर्गों, महिलाओं एवं युवाओं ने विकसित राजस्थान के लिए लगातार किए जा रहे फैसलों एवं प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य किया।विभिन्न निवेशकों ने राजस्थान में निवेश करने में दिखाई रूचि-उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के तहत राज्य में निवेश के लिए इन्वेस्टर मीट और रोड-शो जैसी कई महत्वपूर्ण पहल की है। इस समिट का पहला इन्वेस्टर मीट मुंबई में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें साढ़े चार लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दक्षिण कोरिया और जापान में इन्वेस्टर मीट में हिस्सा लिया जहां कई महत्वपूर्ण कंपनियों और निवेशकों ने राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने में रूचि दिखाई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान वासियों का उत्साह और उमंग पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की 8 करोड़ जनता ने जिस विश्वास के साथ हमारी सरकार बनाई, उस भरोसे पर खरा उतरते हुए राज्य सरकार पूरे समर्पित भाव से विकसित राजस्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, मंत्री श्री जोगाराम पटेल, श्री बाबूलाल खराड़ी, श्री सुरेश रावत, श्री अविनाश गहलोत, श्री हीरालाल नागर, श्री झाबर सिंह खर्रा, श्री जवाहर सिंह बेढ़म, श्री के.के. विश्नोई एवं श्री विजय सिंह, राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड एवं श्री राधामोहन दास अग्रवाल, लोकसभा सासंद श्री सी.पी. जोशी, श्री राव राजेन्द्र सिंह एवं श्रीमती मंजू शर्मा, विधायक श्री कालीचरण सराफ, श्री बालमुकुंदाचार्य, श्री गोपाल शर्मा, श्री जयदीप बिहाणी, श्री महेन्द्रपाल मीना, श्री रामबिलास, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक श्री उत्कल रंजन साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिन्दी दिवस समारोह में बोलीं दिया कुमारी- डबल इंजन की सरकार, डिजिटल युग में हिंदी को दे रही बढ़ावा!!! ढाई साल के अर्जुन के लगा 8.5 करोड़ का इजेक्शन