उदयपुर। श्री बिलोचिस्तान पचांयत व श्री सनातन धर्म सेवा समिति कि ध्वजारोहण, चेटीचंड व रामनवमी की तैयारी के लिए शक्ति नगर स्थित सनातन धर्म मदिंर मे बैठक रखी गयी । सेवा समिति के नरेंद्र कथूरिया ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शक्तिनगर स्थित सनातन मन्दिर में भगवान श्री झूलेलाल का 66 वा नूतन ध्वजा रोहण उत्सव सकीर्तन हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार 5 अप्रैल को मनाया जाएगा । पचांयत के महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि सायंकाल 5.00 बजे से भजन कीर्तन होगें ,साय:काल 5.30 बजे सूर्यास्त के पूर्व शुभ मुहूर्त मे पूजा अर्चना एवं मन्त्रोच्चारण के साथ लालसाई का नूतन ध्वजा रोहण होगा, साय:6 बजे से महाआरती होगी, उसके बाद प्रसाद वितरण होगा। सनातन धर्म सेवा समिति के सयोंजक हेमंत गखरेजा ने बताया कि चेटीचंड पर शहर में निकलने वाली शोभायात्रा में पवित्र बाहराणा की झाकी को सेवा समिति द्वारा भव्य रूप से सजाने का निर्णय हुआ। बैठक में नेवन्दराम गखरेजा, सुभाष कन्धारी, सोनू तलरेजा, मनोज बुलानी, विक्की थदानी, हरीश भाटिया, सुरेश खुराना, जय पुनीत सपरा,अशोक खथूरिया,ललित, मयंक कस्तूरी, स्वरुप तुलसीजा आदि ने कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार की। बैठक की अध्यक्षता गिरधारी लाल डोडेजा ने की । यह जानकारी समाजसेवी जितेन्द्र कालरा ने दी।
सनातन मन्दिर में नूतन ध्वजा रोहण शुक्रवार को

Advertisements
