Site icon 24 News Update

संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्प अर्पित कर याद किया

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट. चित्तौड़गढ़.ओम जैन शंभूपुरा।भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बहुजन समाज पार्टी चित्तौड़गढ़ यूनिट ने डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर महापरिनिर्वाण दिवस पर माल्यार्पण एवं पुष्प चरणों में अर्पित किए।
बहुजन समाज पार्टी जिला प्रभारी बालू नायक मोखमपुरा ने बताया कि देश हेतु निर्मित अनुपम संविधान के जरिए बाबा साहेब शोषितों-पीड़ितों के लिए हमेशा उम्मीद की किरण हैं व लोगों के दिलों में बसे हैं। सरकारें भी उनके संविधान पर सही से अमल करके बहुजनों का हित व कल्याण करें ताकि भारत गरीबी व बेरोजगारी-मुक्त अमन चैन, सुख, समृद्धि वाला महान देश बने। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के निधन के समय लगभग 6 लाख लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए एकत्रित हुए थे। जिनकी आंखों में आंसू और दिल में गहरा शोक था। यह संख्या उस दौर में अद्वितीय थी, जो आज के समय के हिसाब से 60 लाख लोगों के बराबर मानी जा सकती है। दूसरी ओर, जब कार्ल मार्क्स का निधन हुआ, तो उनकी अंतिम यात्रा में केवल चौदह लोग शामिल थे। लेकिन उन्हीं 14 लोगों ने मार्क्सवाद की विचारधारा को पूरी दुनिया में फैलाकर एक क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया। इसके विपरीत, बाबा साहेब के करोड़ों अनुयायी उनके सिद्धांतों को सक्रिय रूप से अपनाने और आगे बढ़ाने की बजाय, केवल श्रद्धांजलि देकर, अगरबत्तियां जलाकर, और जय भीम बोलकर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझते रहे। अगर उन 6 लाख लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को सक्रियता से अपनाया होता, तो सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई आज कहीं अधिक मजबूत और सशक्त होती कार्यक्रम में महिला विंग पूजा नायक मोखमपुरा, राजू नायक, विजय सालवी, पूजा गुप्ता, सदाम खा पठान आदि ने पुष्प अर्पित किये।

Exit mobile version