24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत जिले में जारी गतिविधियों को लेकर संयुक्त निदेशक डॉ प्रकाश चंद्र शर्मा ने आज अपने कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया।
बैठक में उप निदेशक डॉ पंकज गौड़, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल, जिला क्वालिटी सेल से डॉ राकेश गुप्ता, डॉ शुभम गोयल, नर्सिंग आफिसर सुनिल शर्मा और राज्य स्तर से प्रमाणित उप स्वास्थ्य केन्द्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।
संयुक्त निदेशक डॉ प्रकाश चंद्र शर्मा ने सभी को अपने स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय स्तर जैसा करने के निर्देश दिए। एनक्यूएएस की चेक लिस्ट के अनुसार कार्य करने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीत करवाने के निर्देश दिए।
उप निदेशक डॉ पंकज गौड़ ने सभी से बात कर कमियों को दूर करने को कहा।
एडिशनल सीएमएचओ डॉ रागिनी अग्रवाल ने अभी तक की एनक्यूएएस में प्रमाणित संस्थानों की जानकारी दी।अब जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित करवाया जाना है उन्हें आज कार्यालय में बुलाकर आवश्यक रिकॉर्ड्स जांचे गए एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

