24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। भारत गौरव राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई नेता उनके पास आते है, लेकिन कुछ सीखना नहीं चाहते। उन्हें तो वोट बैंक देखना है। कुछ अच्छे नेता होते है, जिनकी वजह से देश चलता है। न्यू कॉलोनी में राष्ट्रसंत पुलक सागर में उन्होंने कहा कि जब कोई पूरे देश को उत्थान की तरफ ले जाता है और हमारे ही लोग उसे नीचे गिराने लगते हैं। जो अयोध्या में हुआ। अयोध्या में भगवान प्रभु श्रीराम का मंदिर बनाकर पूरी दुनिया के मानस पटल लाकर खड़ा कर दिया, लेकिन आखिर में उसके साथ विश्वासघात ही हुआ। फिर कैसे कोई विकास होगा। तकलीफ दूसरों से नहीं अपनों से ही है और नेताओं में ऐसा नहीं की सबको मार्गदर्शन की जरूरत हो। अच्छे नेता भी है। जातिवाद और पार्टी से कुछ लेना देना नहीं है। अब्दुल कलाम जैसे नेता भी इस देश में हुए है। इसमें मजहब नहीं देखा जाता है। मोदी जैसे नेता होते हैं वहां मजहब और जातियां नहीं देखी जाती। नेता जो उनके पास आते है वे उनके पास आकर सुधारना चाहते है या सुधर जायेंगे ऐसा नहीं है। हमें हमारे अतीत में झांकने की जरूरत है। जो व्यक्ति अतीत से सिख नहीं लेता है। उसके वर्तमान ओर भविष्य दोनो बिगड़ जाते है। अतीत में बहुत सी ऐसी चीजें हो गई जिसका खामियाजा आज देश ओर समाज भुगत रहा है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.