Site icon 24 News Update

संजीवनी अभियान के तहत करवांदिया सड़क पर लगे पनघट यात्रियों को मिलेगी राहतराम मंदिर उत्सव की याददाश्त में चल रहा है अभियान

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर. सलूंबर जिले के मेवल क्षेत्र के अदवास गांव में राम मंदिर उत्सव उथरदा खंड की याददाश्त में सघन पौधारोपण संजीवनी अभियान के नाम से चलाया जा रहा है ।जिसमें रविवार को सड़कों पर पनघट का निर्माण किया गया और उसका उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल जिला मंत्री गीता देवी मीणा के द्वारा किया गया ।अब इस मार्ग से मंदिर परिसर तक पहुंचने वाले यात्रियों को पेयजल की सुविधा मिलकर राहत मिलेगी। अभियान के संयोजक मनोज चौबीसा सहसंयोजक पारस जैन ,शांतिलाल शर्मा ,भीम सिंह, केसर सिंह ललित सुथार ,पर्वत सिंह ने बताया कि हिंगलास दरवाजे से लेकर करवांदिया भेरुजी तक तीन किलोमीटर की दूरी है इस पर जाने वाले राहगीरों के लिए कहीं भी पर जल की व्यवस्था नहीं थी ऐसे में दर्शनार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ता था ।संजीवनी अभियान के तहत तरु मित्र सोहन सिंह डाल, गणेश शर्मा रोडदा के द्वारा दो पनघटो का निर्माण करवाया गया है ,और एक और पनघट पद्मावती नवयुक मंडल मुंबई द्वारा बनवाना प्रस्तावित है।जिसके चलते अब राहगीरो पेयजल की सुविधा उपलब्ध होकर राहत मिलेगी। बता दें कि अभियान के तहत 3 किलोमीटर की सड़क पर एलईडी लाइटों से रोशनी की गई है, सड़क के दोनों किनारे टी गार्डन के साथ पौधारोपण किया गया है, पैदल जाने वाले राहगीरों के लिए 14 स्थान पर आश्रय स्थल बनाए हैं ,पैदल जाने पर इन आश्रय स्थलों में राहत लेकर आगे बढ़ सकते हैं, पौधों को सिंचित करने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी प्रस्तावित है। इस तरह से पर्यावरण संरक्षण को लेकर उक्त अभियान का पूरे क्षेत्र में सराहना की जारी है। अभियान समिति के सदस्यों के आग्रह पर अब क्षेत्र के लोग जन्म दिवस पर इस सड़क पर पौधा लगाकर मानने लगे हैं, रविवार को एलआईसी अभिकर्ता गणेश लाल सुथार द्वारा सड़क मार्ग पर 11 पौधे टी गार्डन के साथ लगाकर अपना जन्म दिवस सैकड़ो लोगों के साथ मनाया।, और अन्य लोगों को भी जन्मदिवस पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया ‌।

Exit mobile version