Site icon 24 News Update

संकल्प में बहुत शक्ति होती है- आचार्य कर्मवीर

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज अपडेट निंबाहेड़ा. निंबाहेड़ा में चल रहे सात दिवसीय पूर्ण आवासीय बालिका संस्कार एवं आर्य वीरांगना शिविर में  वीरांगनाओं को संबोधित करते हुए आचार्य कर्मवीर ने कहा कि संकल्प से दुनिया ऊपर उठती है संकल्प में बहुत शक्ति होती है परंतु कमजोर मन में संकल्प नहीं उठाते हैं आचार्य ने उदाहरण देते हुए रानी लक्ष्मीबाई के बारे में विस्तार से बताया एवं कहा कि संकल्प लिया था झांसी की रानी लक्ष्मी बाई एवं जीजाबाई ने। इसके अलावा हमारे देश में ऐसे कई उदाहरण है जिन्होंने संकल्प से अपना एवं दूसरों का जीवन बदला है सुभाष चंद्र बोस,भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद राम प्रसाद बिस्मिल  ने भी संकल्प को आगे बढ़ाया। जब किसी नारी या पुरुष ने संकल्प लिया तो उसका जीवन चमका है आपको भी यहां संकल्पित किया गया है आप सभी को मैं कहना चाहता हूं कि आप माता-पिता एवं धरती माता को रोजाना प्रणाम करो।  हम उनको प्रणाम करे  जो हमको जीवन देते हैं। आजकलक्यों महापुरुष पैदा नहीं हो पा रहे हैं इसका कारण माता में संकल्प की कमी है।  कमजोर मन में संकल्प नहीं उठते हमें अपने जीवन को संकल्पों से जोड़ना है सुबह जल्दी उठना, पढ़ाई का संकल्प पूरा करना है। मैं अपने भारत के लिए, अपनी राष्ट्रीय के लिए, संस्कृति के लिए एक योग्य पुत्र पैदा करूंगी।

Exit mobile version