Advertisements
24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। गुरू रामदास कॉलोनी कुम्हारों का भटट्ा स्थित श्री श्री 1008 श्री भीमसिंह जी सगस जी बावजी के मंदिर के मुख्य द्वार के जीर्णोद्वार कार्य का शुभारंभ बुधवार को पंडित राधेश्याम के सानिध्य में शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने किया। सेवक रामकिशन कुमावत ने बताया कि मुख्य द्वार पर मार्बल के सुंदर नक्काशी कार्य किया जायेगा जिसमें छड़ीदार आदि को उकेरा जायेगा। मंदिर में आने वाले भक्तों का पुरा ध्यान रखा जायेगा। इस अवसर पर बंशीलाल, रोशन कुमावत, सुरेन्द्र, रोहित, , के.के. कुमावत, सुभाष पुरोहित सहित भक्तगण उपस्थित थे।

