Site icon 24 News Update

श्री रानी सती दादी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब सती नारायणी का हुआ भव्य मंगलपाठ

Advertisements


उदयपुर 12 नवंबर,  मण्डल संरक्षक शशिकांत खेतान ने बताया कि श्री रानी सती दादी भक्त मंडल उदयपुर द्वारा पहली बार श्री दादी जी का जन्म उत्सव और मंगल पाठ राजेंद्र नगर भवन में बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लाह से मनाया गया।मण्डल की वीणा अग्रवाल ने बताया कि मंगल पाठ और जन्मोत्सव को लेकर कई दिनों से  चल रही तैयारियों को विराम दिया ओर दादी का भव्य दरबार सजाया गया।
सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि दादी का विग्रह भीलवाड़ा से आया और दादी के फूलों का श्रृंगार दिल्ली से मंगाया गया। फूलों से दादी के विग्रह का श्रृंगार विनोद ओर कुशल के द्वारा किया गया।
अंकिता ने बताया कि मंगल पाठ पुणे से पधारी हुई अर्पणा अग्रवाल द्वारा किया गया। नीतू गुप्ता ने बताया  महिलाएं लाल साड़ी और चुंदड़ पहनकर दादी के मंगल  पाठ में सम्मिलित हुई।
बबिता खेतान ने बताया कि मंगल पाठ में दादी के हल्दी मेहंदी गजरा उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।बालमुकुंद पित्ती ने बताया कि विभिन्न प्रसंगों में बधाइयां ओर खिलंोने बाटे गए।संतोष पित्ती ने बताया कि नारायणी ओर तनधन दास के विवाह पर सुहाग पोटली भी बाटी गई। कामिनी पित्ती ने बताया कि माता को भक्तों की ओर से 101 चुंदड़ चढ़ाई गई। मेहंदी रचनी बुलवाई चुनरी तारा री चढ़ गई थारो खूब  करियो  श्रृंगार…. जगदंबा थे तो आकर औडो रे थारा सेवक लाया तारा री चुनरी मनमोहक भजनों पर भक्तजनों ने थिरक थिरक कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दादी मां को छप्पन भोग धराया गया, 251 पान का भोग भी लगाया गया।
मंगल पाठ के पश्चात  महाआरती  101 दीपक के द्वारा की गई, भक्तों ने भी अपने स्थान पर खड़े रहकर आरती की। ज्ञानेश्वर  ने बताया कि मंगल पाठ पश्चात लगभग 800 भक्तो ने महाप्रसादी  ग्रहण की। नारायणी का जन्मस्वरूप शुचि ने निभाया। बाल स्वरूप नायरा गोयल ने निभाया।विवाह का रूप सुषमा ओर विनय झुनझुनवाला ने निभाया।नलिनी, संजय सिंघल,शीतल अग्रवाल पवन, सुशीला, गौरव, मोहित सोनाली, सुनीता, राकेश,प्रीति आदि  के सहयोग से कार्यक्रम को अपार सफलता मिली।

Exit mobile version