Site icon 24 News Update

श्री ढाबेश्वर महादेव की शाही सवारी निकलेगी आज

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। श्री ढाबेश्वर महादेव की श्रावन माह में निकलने वाली शाही सवारी 19 अगस्त, सोमवार, शाम 3 बजे नगर भ्रमण पर निकलेगी। भगवान श्री ढाबेश्वर महादेव महाकाल स्वरूप में पालकी में विराजमान होकर अपने भक्तो को दर्शन देने निकलेंगे।
सोमवार शाम को 3 बजे श्री ढाबेश्वर महादेव की (महाकाल स्वरूप में) शाही सवारी श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निकलते हुए पुनः श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर आएगी। शाही सवारी में बैण्ड, ढोल, ढोल तासे, शाही बैंड के साथ उज्जैन के कलाकारों द्वारा तोप व विभिन्न झाकियों के साथ बाबा का नगर भ्रमण होगा।

Exit mobile version