कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट सावन के महीने में रविवार को सिद्ध मुहूर्त में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के सदस्यों ने श्री जैन दिवाकर कमल गौ शाला निंबाहेड़ा में कल्प वृक्ष के जोड़े लगाकर सुख समृद्धि की कामना की।
कमल गौशाला के कोषाध्यक्ष अनिल पगारिया ने बताया कि राष्ट्रसंत कमल मुनि जी महाराज साहब की प्रेरणा से रविवार को श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला मे वस्त्र व्यवसायी सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता साहित्य परिषद के अध्यक्ष एस एन जोशी तथा श्रीपाल सिसोदिया के विशिष्ट आतिथ्य में कल्प वृक्ष के जोड़े लगाए गए ।
प्रिंसिपल रवींद्र उपाध्याय ने बताया कि समुद्र मंथन से प्राप्त चौदह रत्नों में से प्रमुख कल्प वृक्ष का पौधा भक्तों की मनोकामना पूर्ण करता है और साढ़े तीन हजार साल तक जीवित रहता है। यह पर्यावरण शुद्धि का कार्य करता है और पर्यावरण में उपस्थित हानिकारक तत्वों को अवशोषित कर लेता है ।
इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश कुदाल,साहित्य परिषद निंबाहेड़ा के इकाई अध्यक्ष एस एन जोशी, डा सुरेश कुमावत ,घनश्याम तोसावडा, प्रीति राजेश गांधी, पुर्व पार्षद वन्दना अजीत जैन विजय आगार प्रिंसिपल रविन्द्र जी उपाध्याय एवं गौ शाला कर्मचारी परिवार आदि उपस्थित थे। वृक्षारोपण हेतु गौ शाला समिति की ओर से मंत्री अजीत जैन ने साहित्य परिषद के सदस्यों का अभिनंदन कर हार्दिक आभार व्यक्त किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.