Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। श्रीराम सेना की ओर से महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में किए जा रहे सात दिवसीय कार्यक्रमों के तहत श्री राम सेना प्रमुख व संस्थापक गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी द्वारा आज साप्ताहिक कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को स्थानीय उदियापोल स्थित महाराणा उदयसिंह की प्रतिमा पर जला-अभिषेक व दूग्धा-अभिषेक कर तिलक व माल्यार्पण किया गया। उदयपुर शहर की स्थापना करने वाले महाराणा उदयसिंह अमर रहे अमर रहे के जय घोष के जयकारे लगाए गए जिसमें प्रकाश पुरोहित,नारायण गोस्वामी,तेजेंद्रसिंह दुलावत,अनिश चौहान, अमरसिंह दुलावत,सुरज रितेश प्रजापत ,जगन्नाथ रावत, सुनीलनाथ,रमेश गमेती, आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

