24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। कनेरा उप तहसील के लूणखंदा गांव में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन व्यासपीठ से अलका शर्मा ने श्री कृष्ण महारास, कंस वध, रुक्मणी विवाह पर सुंदर प्रवचन किया। व्यासपीठ से कथा प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि धन वैभव शक्ति ताकत में व्यक्ति चाहे कितना ही बड़ा और बलशाली क्यों नहीं हो अधर्म अनीति के रास्ते चलने वाले व्यक्ति का पतन निश्चित है और नीति और धर्म के रास्ते चलने वाला व्यक्ति सदैव विजय होता है। ईश्वर के घर देर है, लेकिन अंधेर नहीं है।
कथा में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने व्यासपीठ पर विराजित कथा वाचक का उपरना ओढाकर अभिनंदन किया। वहीं आयोजक परिवार द्वारा अतिथियों का भी उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। विधायक कृपलानी ने आरती से पूर्व अपने उद्बोधन में कहा कि भागवत कथा अमीर गरीब का भेद खत्म कर जीवन जीने का सही रास्ता बताती है। परोपकार और मानवता मनुष्य जीवन को मोक्ष का रास्ता दिलाती है, जीवन क्षण भंगुर है। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा में दिए उपदेशों को इसके संदेश को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
भागवत कथा में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर अहीर, निम्बाहेड़ा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, महामंत्री शिवलाल धाकड़, पंचायत समिति सदस्य जगदीश धाकड़, पंचायत समिति प्रतिनिधि दिनेश मेघवाल, गोपाल पहलवान, कनेरा ग्राम पंचायत सरपंच रामचंद्र मालवीय सहित कनेरा घाटा, जावद, जाट, बेगूं, विजयपुर क्षेत्र के हजारों माताएं, पुरुष उपस्थित रहे। कथा समापन पर सभी श्रृद्धालूओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था नियमित की जा रही हैं। समापन के दिन महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.