Site icon 24 News Update

शिव रंजनी का राष्ट्रीय राइफल शूटिंग में चयन

Advertisements

उदयपुर, 31 दिसंबर। उदयपुर की शूटिंग प्रतिभा शिव रंजनी चौहान का चयन 68 वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शिव रंजनी 2 से 7 जनवरी तक भोपाल मध्यप्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। सेंट मेरी स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा शिव रंजनी के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य व कोच भावीनी आर्य, अन्य स्टाफ सदस्य व साथी खिलाड़ियों ने शुभकामनायें दी।

Exit mobile version