Site icon 24 News Update

नीरजा मोदी स्कूल की यशिका ने उदयपुर को शूटिंग में दिलाया कांस्य पदक

Advertisements


उदयपुर। हाल में आयोजित 22वीं राजस्थान राज्य स्तरीय 10 मीटर पिस्टल व राइफल प्रतियोगिता राजस्थान राइफल एसोसिएशन द्वारा जयपुर में आयोजित की गई जिसमें ट्रिगर टाइम शूटिंग क्लब की शूटर यशिका बंसीवाल ने 400 में से 380 अंक प्राप्त कर उदयपुर को कांस्य  पदक दिलाया मैच के अंतिम चरणों में दर्शको का रोमांच चरम पर रहा क्योंकि गोल्ड एंड सिल्वर पदक प्राप्तकर्ता के भी 400 में से 380 अंक की प्राप्त हुए थे किंतु राजस्थान राइफल एसोसिएशन के नियम अनुसार अंतिम सीरीज में मात्र एक अंक का ही अंतर रहा इसी एक अंक ने दशकों का रोमांच अंतिम समय तक बनाए रखा यशिका बंसीवाल के कोच सचिन पंवार एवं शिव प्रकाश गुर्जर ने बताया कि यशिका ने मात्र 12 वर्ष की आयु में इस उपलब्धि को प्राप्त किया जिससे परिवारजन एवं स्कूल नीरजा मोदी का भी नाम रोशन किया है।

Exit mobile version