Site icon 24 News Update

शिविर में 150 से ज़्यादा मरीजों की आँखों की निःशुल्क जांच

Advertisements

24 न्यूज अपडेट निम्बाहेडा। श्री करणी कल्याण हॉस्पिटल निंबाहेड़ा तथा भंडारी नेत्रालय नीमच के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को श्री करणी कल्याण हॉस्पिटल रानी खेड़ा रोड निम्बाहेड़ा में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 150 से ज़्यादा मरीजों की आँखों की जांच की गई है तथा कैम्प में चयनित 40 से आधिक मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन डॉ. भण्डारी नेत्रालय नीमच में निःशुल्क किये जाएंगे। डॉ. भण्डारी नेत्रालय नीमच के डारेक्टर डॉ आदित्य भंडारी ने बताया कि चयनित सभी मरीजो के मोतियाबिंद के ऑपरेशन निःशुल्क किये जाएंगे। एक दिन में ऑपरेशन कर के डिस्चार्ज कर दिया जाएगा साथ ही एक बार की दवाई एवम चस्मा फ्री दिया जाएगा। इस तरह के शिविर डॉ भण्डारी नेत्रालय के द्वारा किये जाते है। साथ ही शिविर में आये मरीजो एव उनसे साथ आये रिश्तेदारों की दंत रोग एव जनरल चेक-अप भी निःशुल्क किया गया है। श्री करणी कल्याण कैंसर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि श्री करणी कल्याण हॉस्पिटल में जनसुविधा के लिए आगे भी इस तरह के विभिन्न बीमारियों के शिविर लगाए जाएंगे ताकि आम जन को होने वाली असुविधा से बच सकें। श्री करणी कल्याण हॉस्पिटल के डायरेक्टर कमलेश जेठवानी ने अतिशीघ्र नाक कान गला रोग एव हड्डी व जोड़ रोग का शिविर लगाने को सूचना दी। इस उपलक्ष्य में श्री करनी कल्याण हॉस्पिटल से डॉ. हर्षित सोलंकी डॉ. निष्ठा चारण सभी ने अपनी सेवाएं दीं।

Exit mobile version