Site icon 24 News Update

शिक्षा मंत्री ने नेत्रहीन शिक्षक से पूछा- अकबर के नाना का नाम बताओ,,,और हंस पड़े, कर दी मनचाही जगह पर पोस्टिंग

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. जालोर। दिव्यांग टीचर से मजाक में शिक्षा मंत्री ने पूछा अकबर के नाना का नाम बताओ। इस पर टीचर असहज हुआ उससे पहले ही मंत्रीजी हंस पड़े। जालोर में एक कार्यक्रम में यह वाकया हुआ। रविवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक दिव्यांग हिस्ट्री टीचर से पूछ लिया- अकबर के नाना का नाम बताओ। टीचर आंखों से 100 फीसदी दिव्यांग हैं, वो मनचाही जगह ट्रांसफर की दरख्वास्त लेकर आए थे। सवाल पूछकर दिलावर जोर से हंसे और टीचर का ट्रांसफर मांग के अनुसार कर दिया। रविवार को मुख्यमंत्री के किसान सम्मान निधि योजना के वर्चुअल कार्यक्रम के साथ ही मंत्रीजी गैर सरकारी स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने शिक्षा मंत्री जालोर अए। उन्होंने दसवीं, बारहवीं क्लास में 90 फीसदी अंक लाने वाले 118 छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया। जालोर सर्किट हाउस में टीचर मंशाराम से बात करते शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यह सवाल किया। दिलावर जन प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहे थे। कुछ प्रार्थी भी आए हुए थे। नेत्रहीन टीचर बागोड़ा थाना इलाके के सेवड़ी गांव निवासी मंशाराम देवासी भी शिक्षा मंत्री के पास ट्रांसफर की एप्लिकेशन लेकर पहुंचे। अभी वे राजकीय प्राथमिक विद्यालय शरणार्थियों की डांडी, धनसा, पंचायत समिति,भीनमाल (जालोर) में तृतीय श्रेणी के अध्यापक हैं। शिक्षा मंत्री को बताया कि उन्हें दूरी के कारण अपने घर से स्कूल जाने में परेशानी होती है। मंत्री ने मंशाराम से पूछा किस विषय को पढ़ते हो, मंशाराम ने बताया कि उन्होंने हिस्ट्री (इतिहास) से बीएसटीसी किया है। शिक्षा मंत्री ने मजाक में मंशाराम से अकबर के नाना का नाम पूछ लिया। टीचर मंशाराम असहज होते इससे पहले ही शिक्षा मंत्री हंस पड़े। वहां मौजूद बाकी लोग और टीचर भी हंस पड़े। शिक्षा मंत्री ने टीचर के गांव में ही ट्रांसफर का पत्र थमा दिया। टीचर ने सेवड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मामानाड़ी (सेवड़ी पंचायत समिति) में ट्रांसफर की की मांग की थी, उन्हें इसी गांव में ट्रांसफर की आदेश कॉपी दे दी गई।

Exit mobile version