उदयपुर। श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार 12 अगस्त 2024 को अभिजित मुहुर्त में आशुतोष भगवान महाकाल का विग्रह स्वरूप भव्य रजत पालकी में विराजित होकर प्रभु महाकाल लोक कल्याण, सुख समृद्धि शांति के अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर पधारेंगे। इस हेतु सभी तैयारियाँ युद्ध स्तर पर होकर अंतिम चरण में है। इस बार प्रभु महाकाल अलौकिक व अद्भुत अर्धनारिश्वर स्वरूप में पधार कर भक्तजनों को दर्शन देंगे। जिसके अन्तर्गत अभिजित मुहुर्त में सुसज्जित रजत पालकी में अपने शाही लवाज़मे के साथ जिसमें भव्य झांकियाँ, भक्तजन बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। महिलाएँ पारम्परिक वेशभूषा में मंगल कलश लेकर साथ चलेंगी तथा पुरूष भी पारम्परिक परिधान में साथ चलेंगे।
अभिजित मुहुर्त में मंदिर के सभा मण्डप से गुफा द्वार होते हुए फतहसागर, स्वरूप सागर काला किवाड़, शिक्षा भवन चौराहा, चेतक सर्कल, हाथीपोल, मोती चौहटा, घंटाघर, जगदीश चौक, चांदपोल, जाड़ा गणेश चौक, अम्बामाता होते हुए पुन: महाकालेश्वर मंदिर रानी रोड़ पहुंचेगें। जिसमें शाही सवारी दोपहर 12:15 बजे अभिजित मुहुर्त से श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर से प्रस्थान करेंगी। दोपहर 1:30 बजे महाकाली मंदिर, हाथीपोल पुजारी परिषद् द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर, देवी महाकाली एवं भगवान शनिदेव का परस्पर पूजन स्तवन किया जायेगा। दोपहर 3:30 बजे जगदीश चौक में पुजारी परिषद् द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर व प्रभु श्री जगन्नाथ का परस्पर पूजन स्तवन एवं सायं 6:00 बजे अम्बामाता मंदिर परिसर में पुजारी परिषद् द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर व माँ अम्बामाता का परस्पर पूजन स्तवन किया जायेगा। इस बार रहेगा विशेष आकर्षण रजत पालकी जो सोडषदल कमल नवनिर्मित रजत पालकी के आकार में निर्मित जिसमें माँ भगवती राजराजेश्वरी को विराजित होकर भक्तों को दर्शन देंगी। तथा शाही सवारी के अन्तर्गत यम की सवारी आर्कषण का केन्द्र रहेगी।
सवारी के लिए गठित की गई विभिन्न समितियों द्वारा कार्य अन्तिम चरण में रखते हुए झांकियो को भव्य व आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। शाही सवारी के निमंत्रण के लिए आज शनिवार को भट्टियानी चौहटा स्थित महालक्ष्मी मंदिर, रावजी का हाटा स्थित मीठाराम जी मंदिर तथा रविवार 11 अगस्त 2024 को गुरूद्वारा सचखण्ड दरबार, कुम्हारों का भट्टा पर सार्वजनिक प्रन्यास श्री महाकालेश्वर मंदिर की तरफ से रूमाला भेंट किया जायेगा।
‘‘महाप्रसादी हेतु भट्टी का पूजन किया गया’’
मंदिर निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले भक्तजनों तथा उनके परिजनों के लिए महाप्रसादी 12 अगस्त 2024 को होगी। इस हेतु आज अभिजित मुहुर्त में भोग प्रसाद के लिए भट्टी का पूजन किया गया। जिसमें प्रन्यास अध्यक्ष श्री तेजसिंह सरूपरिया, सचिव श्री चन्द्रशेखर दाधिच, दीक्षा भार्गव, पुरूषोत्तम जिनगर, शंकर कुमावत, रमेश राजपूत, के.जी.पालीवाल, तेजशंकर पालीवाल, भंवर जी पालीवाल, राजेश सोनी, गिरिराज सोनी, देवकिशन राव, रमेश सोनी, आदि उपस्थित थे।
शाही सवारी के नगर भ्रमण की अंतिम तैयारियों हेतु श्रावण महोत्सव समिति के अन्तर्गत सभी समितियों तथा प्रन्यास के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों व भक्तजनों की बैठक आयोजित की गई जिसमें, संरक्षक बी.एस. कानावत, अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया, सचिव चन्द्रशेखर दाधिच, सुन्दरलाल माण्डावत, तेजशंकर पालीवाल, साहिल सुनील भट्ट, राधेश्याम दाधिच, रमेश सोनी पार्षद, सुरेेश नागौरी, ललित जैन, अमृत भगोरा, दिनेश मेहता, एस.के खेतान, अखिलेश जोशी, विनोद कुमार शर्मा, हेमन्त दाधिच, राजेश जोशी, पुरूषोतम परिहार, अनिल वानखेडे, मुकेश मेहता, राजेश तोषनीवाल, यशवंत सोनी, सुबोध शर्मा, घनश्याम सोनी, पवन चौधरी, ऋतुराज मिश्रा, सुरेन्द्र मेहता, शेषमल सोनी, लोकेश मेहता, वैभव दाधिच, प्रतिक्षा मेहता, जागृति पंवार, कंचन आदि उपस्थित थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.