डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के पाल देवल सतियाला फला में कुएं में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। युवक और महिला दोनों की मुहोब्बत परवान नहीं चढ़ सकी और दोनों ने मौत को गले लगा लिया। लेकिन खास बात यह रही कि दोनों की मुहोब्बत के बारे में घरवालों को कानोंकान पता ही नहीं चला। वे यह भी नहीं भांप सके कि मुहोब्बत इस खौफनाक अंजाम तक पहुंचने वाली है। अहमदाबाद में महिला के चाय के होटल पर काम करने वाले युवक के साथ प्रेम संबध हो गए। 3 दिन पहले महिला अपने प्रेमी के साथ अचानक गायब हो गई और परसों ही प्रेमी के गांव में कुएं में दोनों के शव मिले। अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि आखिर दोनों का संपर्क किस तरह से हुआ व घरवालों को पता क्यों नहीं चल सका। सदर थानाधिकारी गिरधारीलाल ने बताया कि पाल देवल सतियाला फला मेंयुवक और महिला का शव मिला था। युवक की पहचान उसके बड़े भाई ईश्वर मीणा निवासी पाल देवल ने भाई रोहित बोहा मीणा (22) के रूप में की हैं।महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी थी। लड़की के हाथ पर अंग्रेजी में आरकेडी लिखा था। इस दौरान संजय कोटेड मीणा ने लड़की की पहचान अपनी पत्नी गोरी मीणा (23) निवासी मोड़िया फला झोथरी के रूप में की। इसके बाद गुजरात में मजदूरी करने वाला महिला का पति और ससुराल पक्ष मोर्चरी आए व पुलिस की मौजूदगी में शव की पहचान की। संजय कोटेड मीणा के अनुसार बताया उसकी शादी 2022 में हुई थी। जुलाई 2023 में पत्नी गोरी को अपने साथ ले गया। वह भी मजदूरी करने लगी मगर बाद में उसने काम छोड़ दिया। वह कमरे पर ही रहती थी। उसके कमरे में ही संजय का बड़ा भाई गोपाल और बहन पुष्पा भी रहते थे। संजय ने बताया कि 8 अप्रैल को सुबह वह भाई और बहन काम के लिए निकल गए। करीब डेढ़ घंटे बाद वह वापस कमरे पर आया तो पत्नी गौरी कमरे पर नहीं मिली। आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। गांव झोथरी और पीहर बेड़ा में पूछताछ की लेकिन गोरी का पता नहीं चला। ढूढते हुए वह 10 अप्रैल को सोला सिविल पुलिस थाना अहमदाबाद गया, पत्नी के गायब होने के बारे में बताया, लेकिन शाम को सदर थाने से फोन आ गया और बताया कि लड़की का शव मिला है। हाथ पर आरकेडी और एस लिखा है। इससे उसकी पहचान हो गई। पति संजय ने कहा कि वह हतप्रभ है। उसकी पत्नी का कब अफेयर हो गया उसे पता ही नहीं चला। वह कभी कभी फोन पर इंस्टाग्राम चलाया करती थी व बात करती थी मगर जब भी वह घर में होता, वह फोन बंद कर देती थी। उसे कभी भी पत्नी पर कोई शक नहीं हुआ। संजय ने बताया कि होली पर वे घर आए थे। इसके बाद 27 मार्च को वापस अहमदाबाद आ गए थे। पति, जेठ और ननद के सुबह काम पर चले जाने के बाद गौरी कमरे पर अकेली रहती थी। इस दौरान उसकी पहचान कुछ ही दूरी पर चाय के होटल पर काम करने वाले रोहित मीणा से हो गई। अब पता चला है कि गौरी कई बार होटल की तरफ आती जाती थी। दोनों में बातचीत बढ़ी और अफेयर हो गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अतिक्रमण में आया राजसमंद वाली मैडम के ससुरजी का नाम, रातोंरात सेटल हो गया मामला राहुल गांधी बोले-30 लाख सरकारी नौकरी देंगे, ठेका-प्रथा बंद होगी