24 न्यूज़ अपडेट सीकर | वेलेंटाइन डे के मौके पर खाटूश्यामजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु बाबा के दरबार में फूल अर्पित करने पहुंचे, जिसमें कई प्रेमी जोड़े भी शामिल थे। इसी दौरान, एक युवती ने बाबा को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उसने अपने प्यार से मिलाने की प्रार्थना की।
युवती ने बिना नाम लिखे पत्र में लिखा:
“बाबा, मैं रोहन को अपनी जिंदगी में वापस चाहती हूं। अगर वो मेरे लिए सही है, तो उसे मेरी जिंदगी में वापस भेज देना। मैं चाहती हूं जिससे मेरी मंगनी हुई है, उसी से मेरी शादी हो। मैं उसे खोना नहीं चाहती, पर मैं उसे समझ नहीं पा रही। शायद वह मुझे समझे। आप सब जानते हो न ठाकुर जी। सब कुछ ठीक कर दो।”
खाटूश्यामजी का भव्य श्रृंगार
वेलेंटाइन डे पर बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। पीले, लाल, नीले, नारंगी और गुलाबी रंग के खुशबूदार फूलों से बाबा को सजाया गया। रत्न जड़ित सोने का मुकुट भी बाबा को पहनाया गया।
भक्तों की भारी भीड़ बाबा के दर्शन करने उमड़ी। 28 फरवरी से 11 मार्च तक खाटूश्यामजी का लक्खी मेला लगेगा। निशान की ऊंचाई 8 फीट तक तय की गई है, इससे बड़े निशान मेले में नहीं ले जा सकेंगे।
कांच की बोतलों पर प्रतिबंध रहेगा, और कांटेदार गुलाब बेचने वालों पर कार्रवाई होगी। थाने में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा ताकि भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो। सिर्फ सरकारी प्रोटोकॉल वाले VIP को एंट्री मिलेगी, बाकी सभी के लिए VIP दर्शन बंद रहेंगे।
वेलेंटाइन डे पर खाटूश्यामजी में युवती ने भेजा लेटर: “उसे खोना नहीं चाहती, सब कुछ ठीक कर दो, शादी उसी से हो”

Advertisements
