Advertisements
24 न्यूज अपडेट सलूंबर. सलूंबर जिले के सराडा तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थाणा में कृष्ण कल्याण संस्था के सयुक्त तत्त्वधान व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जामुन,आवला कीकर, अमरूद, बोर सहित दर्जनों
विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे , नीम, पीपल, सहित सेकड़ो पौधे लगाए गए | संस्था प्रधान भावना गुप्ता ने बताया की विद्यालय के स्टाफ व छात्रों को पांच पांच फलदार व छाया दार पौधे दिए बड़ा करने की जिम्मेदारी स्कूल के अध्यापक और छात्रों को दी इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ् शिव शंकर मीणा, पार्वती बुनकर, महेश पाटीदार,नारायण सालवी सहित विद्यालय छात्र उपस्थित रहे

