24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। मांडलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की संदिग्ध मौत के मामले में एक बार फिर नया मोड आ गया है। कांग्रेस नेता विवेक धाकड़ ने 4 अप्रैल को जान दे दी थी मगर उनकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है।अब विवेक की बेटी का चोंकाने वाला बयान सामने आया है। पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विवेक की पत्नी पद्मनी धाकड़ अपने ससुर से विवेक की मौत से पर्दा उठाने की मांग कर रही है तो ससुर भड़क उठे। ससुर कन्हैयालाल धाकड़ पर विवेक की बेटी और पत्नी ने रात के अंधेरे में मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया जा रहा हैं। पद्मनी के ससुर कन्हैयालाल धाकड़ जिला प्रमुख रह चुके हैं। पुलिस पर भी मदद नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा है. वायरल वीडियो में मां और बेटी विवेक धाकड़ के समर्थकों से मदद की गुहार लगा रही हैं। वीडियो में बेटी बोली-दादा, बुआओं ने पीटकर निकालाःवीडियो बनाकर मांगी हेल्प- जो लोग मेरे पापा विवेक धाकड़ को जानते हैं, प्लीज मदद करें। यह वीडियो शनिवार रात 11 बजे बाद का बताया जा रहा है। इसमें लडकी भावुक अपील करते हुए दिखाई दे रही है वह पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की 14 साल की बेटी अवनी है। वह और धाकड की पत्नी दोनों रो रही हैं और अवनी लड़खड़ाती जुबान में 1 मिनट 31 सेकेंट के वीडियो में गृह कलह का जिक्र करती हैं।यह है वीडियो मेंमेरा नाम अवनी धाकड़ है। मेरे पिताजी का नाम स्व. विवेक धाकड़ है। वे कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके हैं। अभी कुछ समय पूर्व उनकी संदेहास्पद मौत हो गई थी, इसकी निष्पक्ष जांच के लिए मम्मी ने दादाजी कन्हैयालाल धाकड़ से कहा तो मेरे दादा और बुआओं ने मुझे और मां को मारपीट कर घर से निकाल दिया। रात के 11 बजे हम रोड पर अकेले घूम रहे हैं। कोई मदद नहीं कर रहा। पुलिस भी मदद नहीं कर रही। जो लोग मेरे पिता को जानते हैं वे हमारी मदद कीजिए।विवेक धाकड़ युवा कांग्रेस चेहरा थे। 2018 के उपचुनाव में मांडलगढ़ से विधायक चुने गए थे। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में विवेक भाजपा के गोपाल शर्मा से हार गए थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठकगर्मी में पर्याप्त पानी – बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए सांड लड़े, कुएं में गिरे, बचाने उतरे 3 युवकों की जहरीली गैस से मौत