Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. पर्यटन दिवस के मौके पर महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ हवेली का अवलोकन करने शहीद प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी तोरण सिंह एवं शंकर लाल चौधरी के निर्देशन शहीद बारहठ म्यूजियम का अवलोकन के किया और डॉ.हंसराज सोनी ने बारहठ परिवार की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. रंजीत जगरिया एवं प्रियंका ढाका भी उपस्थित रहे।
साथ ही आलोक सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राएं ने भी अवलोकन किया। संस्थान के कार्यालय प्रभारी सुरेश चंद्र घुसर ने प्रदर्शित सामग्री के बारे में जानकारी प्रदान की।

