24 News Update . राजस्थान में वीरों की भूमि शाहपुरा शहर में एक ऐतिहासिक पल जहां “मेरा गांव–मेरी धरोहर” एवं आदर्श गांव क्रांति तीर्थ देवखेड़ा के अंतर्गत अमर शहीद ठाकुर केसरी सिंह बारहठ की स्मृति में शौर्य दिवस के अवसर पर प्रतिभा लोकार्पण समारोह सहित भव्य मेला का आयोजन मंगलवार 23 दिसंबर को किया जाएगा।यह आयोजन प्रातः 11:00 बजे स्थान श्रीकेसरी सिंह बारहट राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवखेड़ा (शाहपुरा) में संपन्न होगा।कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना, साथ ही ग्राम की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर को सहेजते हुए प्रतिभाओं को सम्मानित करना है।इस आयोजन के निवेदक आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी, देवखेड़ा
ग्राम पंचायत डाबला कचरा
आयोजन से जुड़े पदाधिकारी—
मीना देवी धाकड़ — सरपंच
सुखपाल जाट — सचिव
बसंत कुमार वैष्णव — अध्यक्ष
प्रेमराज खारोल — सचिव
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शौर्य दिवस के इस गौरवपूर्ण आयोजन को सफल बनाएं।
शौर्य दिवस पर देवखेड़ा में अमर शहीद ठाकुर केसरी सिंह बारहठ की स्मृति में शौर्य दिवस के अवसर पर प्रतिभा लोकार्पण समारोह सहित भव्य मेला का 23 दिसंबर को आयोजन

Advertisements
