कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। इटली की विश्व विख्यात टायर रिट्रेड कम्पनी मारांगोनी एसपीए द्वारा नगर की औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को इन्फिनिटी रिट्रेड के नाम से नई औद्योगिक इकाई का शुभारम्भ कम्पनी के नवीन व्यवसाय विकास अधिकारी जोहान्सबर्ग साउथ अफ्रीका से पधारे पानो कोंस्टेंटीनिडीस के मुख्य आतिथ्य एवं कंपनी के सीईओ हेमन्त कौल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजमोहन शारदा, गोविंद प्रकाश शारदा, विमला देवी शारदा एवं आराधना देवी शारदा मौजूद रहे।अत्याधुनिक मशीनों से लेस इस टायर रीट्रेडिंग कंपनी के संचालक अनुज श्याम सुन्दर शारदा ने अतिथियों का स्वागत गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। समारोह का संचालन कंपनी के सेल्स मैनेजर रूपेश पिल्लई ने किया।स्वागत उद्बोधन देते हुए इन्फिनिटी रिट्रेड के संचालक श्याम सुन्दर शारदा ने कहा कि किसी भी संस्था या औद्योगिक इकाई का सफल संचालन बिना सभी के सहयोग से नहीं हो सकता। उन्होने कहा कि आपकी सेवा के लिए हमारे लिए टायर रिट्रेड के संचालन में करीब 70 वर्ष पुरानी कम्पनी का हिस्सा बनना एक गौरव की बात है, यहां ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि के साथ उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवा देने का प्रयास किया जाएगा।कंपनी के नवीन व्यवसाय विकास अधिकारी जोहान्सबर्ग साउथ अफ्रिका से पधारे पानो कोंस्टेंटीनिडीस ने कहा कि मारांगोनी एसपीए विश्व की एकमात्र टायर रीट्रेडिंग कंपनी है, जो रिंगट्रेड रीट्रेडिंग सिस्टम एवं अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से ऐसे टायर रिट्रेड करते हैं, जो पुराने टायरों को कम खर्चे में एकदम नए जैसे टायरों की तरह तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि मारांगोनी के द्वारा तैयार किए गए पुराने टायरों भी नए टायरों की तरह सेवा देते हैं, जिससे ट्रक मालिकों एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को काफी लाभ होता है।कम्पनी के सीईओ हेमन्त कौल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कम्पनी के संचालन एवं इसकी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मारांगोनी एसपीए इटली के द्वारा देशभर में टायर रीट्रेडिंग के करीब 15 सेवा केन्द्र चलाए जा रहे है तथा यह राजस्थान का पहला एवं देश का 16 केन्द्र है, जिसका निम्बाहेड़ा में आज से शुभारम्भ हो रहा है। कंपनी के द्वारा रिट्रेड किए जाने वाले टायरों से कम ईंधन खपत और उत्सर्जन का लाभ मिलता है, इसके माध्यम से सही नाप एवं नवीनतम तकनीकी के उपयोग से किसी भी सड़क की स्थिति में उच्च माइलेज और टायर बेहतर पकड़ प्रदान करते हैं।उद्घाटन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा, ललित प्रकाश शारदा, कमलेश ढेलावत, अशोक शर्मा, ललित सोमानी, पीयूष शारदा, दिनेश सोमानी, संजय शारदा, महेंद्र सिंह बालोत, मुरली शारदा, अतुल शारदा, विकास शारदा, अनुराग शारदा, नरेश जाट, मनीष कासट सहित ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एवं ट्रक मालिक मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सर्व व्यापार मंडल द्वारा श्री गणेशजी की महाआरती की वीर तेजाजी के जन्मोत्सव पर जाट समाज द्वारा निकली वाहन रैली का पूर्व विधायक ने किया स्वागत