24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा जिला मुख्यालय पर डाक बंगले में विधायक लालाराम बेरवा की जनसुनवाई में विप्र सेवा द्वारा टोल मुक्त की गुहार लगाई गई जानकारी के अनुसार शाहपुरा क्षेत्र के पास टोल नाका भीलवाडा रोड और देवली रोड पर टोल नाका को टोल शुल्क मुक्त करवाने की मांग की गई शाहपुरा जिला क्षेत्र के पासभीलवाड़ा रोड पर शिवपुरा गांव के पास टोल नाका स्थित है और देवली रोड पर कादी सहाना गांव के पास टोल नाका स्थित है जहां पर शाहपुरा क्षेत्र के लोगों का आवागमन आसपास के गांवों में या अपने खेतों में कृषि कार्य के लिए लगातार आना-जाना बना रहता है और आसपास केगांव के नागरिकों के बच्चे शाहपुरा विद्यालय में अध्ययन करने या कौचिंग करने आते जाते रहते है और शाहपुरा क्षेत्र में निजी कार्य यासरकारी कार्य से भी लोग जाते रहते है दोनों टोल नाको पर शाहपुरा क्षेत्र के नजदीक होने से और बहुत कम दुरी होने से दोनों टोल नाको पर शाहपुरा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को टोल शुल्क से राहत मिलने चाहिए। राज्यमें जहां जहां टोल नाका के पास स्थानीय निवासियों को टोल नाकाशुल्क में स्थानीय होने से राहत दी जा रही है। जैसे गंगरार टोल नो पर कंवलियास टोल नाके पर रायला टोल नाके पर देवली से पहलेआने वाले टोल नाके पर इत्यादि सभी टोल नाकों पर टोल टेक्स से राहत दी जा रही है।शाहपुरा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को उनके आधार कार्ड या पहचान पत्र देख कर उपरोक्त दोनों टोल नाको पर टोल शुल्क से शाहपुरा के नागरिकों क्षेत्र वासियों को टोल से राहत प्रदान करने की गुहार विधायक लालाराम बेरवा से की Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला स्तरीय जल महोत्सव उम्मेद सागर बांध पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा, जिला कलक्टर ने आमजन से ज़िला स्तर पर आयोजित होने वाले जल महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर उत्साह के साथ मनाने की अपील की भगत सिंह आर्मी उपा अध्यक्ष हर्षित तोषनीवाल ने वीर भगत सिंह को साक्षी मानते हुए अंगदान की प्रतिज्ञा की