Site icon 24 News Update

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने किया राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान

Advertisements


-एवरेस्ट पर कदम रखने वाली दुनिया की सबसे छोटी बच्ची आर्या का विशेष सम्मान
-आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं के लिए काम करेगा महिला प्रकोष्ठ
उदयपुर, 7 जून। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की ओर से एक भव्य समारोह में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही एवरेस्ट पर कदम रखने वाली दुनिया की सबसे छोटी बच्ची आर्या सिखवाल का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ ने आर्थिक दृष्टि से कमजोर विप्र समाज की महिलाओं को रोजगार से जोडने की पहल शुरु करने की घोषणा की।
विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संरक्षक कुसुम शर्मा ने बताया कि यह गर्व की बात है कि मेवाड से पहली बार सात लोग राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी बने हैं। इससे विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ भी गौरवान्वित हुआ है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर केके शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम सिखवाल, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, प्रदेश महामंत्री राकेश जोशी, प्रदेश सचिव ओम जोशी, भरत जोशी तथा मोहित सनाढ्य का पगडी व उपरना पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। खास तौर पर बेबी आर्या का भी सम्मान किया गया जो हाल में एवरेस्ट पर कदम रखने वाली दुनिया की सबसे छोटी बच्ची का खिताब प्राप्त कर चुकी है। आर्या मात्र दो साल की है जो अपने माता-पिता के साथ विशेष सुरक्षा प्रबंधों की तैयारी कर एवरेस्ट पहुंची थी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष केके शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन समाज की एकता के लिए काम रहा है और हर विप्रजन का कर्तव्य है कि वह भी बढचढ कर समाज के लिए जरुरतमंद व्यक्तियों की मदद करें। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने कहा कि अगली परशुराम जयंती को विशाल रुप में आयोजित करने को लेकर विप्र फाउंडेशन तैयारी कर रहा है। उदयपुर शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों के विप्रजनों को भी संगठन से जोडा जा रहा है। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संरक्षक कुसुम शर्मा ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ समाज की आर्थिक दृष्टि से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें रोजगार से जोडने के लिए प्रयास कर रहा है। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी लक्ष्मीकांत जोशी, हरीश आर्य, हिम्मत नागदा, केशव व्यास, मगन लाल जोशी, त्रिभुवन व्यास तथा युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जसपाल नागदा व राजकुमार मेनारिया भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी मंजू त्रिपाठी, संगीता व्यास, चित्रा मेनारिया, विद्या शर्मा, कविता सिखवाल, मीना पालीवाल, मीरा शर्मा, तुलसी नागदा, भगवती मेनारिया, मीना जोशी, भावना मोड, मनीषा त्रिवेदी, दीप्ति श्रीमाली व अर्चना श्रीमाली सहित बडी संख्या में विप्र महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन भावना व्यास ने किया जबकि संगीता व्यास ने धन्यवाद भाषण दिया।

Exit mobile version