24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गैराज समिति अध्य़क्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि शहर विधायक ताराचंद जैन की इच्छा थी कि कार्यकर्ता मेरे यहॉ न आकर मैं उनके यहॉ जाउ और उन्हे दीपावली की शुभकामनाएॅ दू। उसी कड़ी में सभी मंडलों में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। राणा प्रताप मंडल के बोहरा गणेश मंदिर में आयोजित समारोह में शहर विधायक ताराचंद जैन ने बोहरा गणेश जी की कार्यकर्ताओं के साथ भव्य महाआरती कर देश में अमन चेन एवं सुख शांति की कामना की। जैन ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई दे उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर जैन ने कहा कि मैंने अपने जीवन में इतनी भव्य दीपावली पहली बार देखी है जिसमें पूरा शहर जगमग हो गया इसमें प्रशासन एवं व्यपारियों का भी पूरा सहयोग रहा। सभी व्यापारियों को अपने पास के चौराहों की जिम्मेदारी दी गई जिसमें सभी उत्साह के साथ बढचढ कर आयोजन को भव्य रूप दिया। 500 वर्ष बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान राम बिराजे है। अयोध्या में 25 लाख दीयों के साथ पूरे देश में दीपावली का महा उत्सव मनाया। जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान है जिसे पूरे विश्व ने स्वीकार किया है जिसे संयोजे रखने की जिम्मेदारी हम सभी की हैं। आज भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है।प्रवक्ता केके कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर मनोहर चौधरी, करण सिंह शक्तावत, कृष्णकांत कुमावत, महेश भावसार, लोकेश जोशी, वेणी राम सालवी, पार्षद करणमल जारौली, तुलसी नागदा, प्रेमशंकर सुथार, शिवशंकर नागदा, सुरेश रावत, भगवती पालीवाल, सुनील चितौड़ा, राजेश चितौड़ा, गोपाल सालवी, चन्द्रप्रकाश चितौड़ा, सुरेन्द्र सिंह पंवार, शंकर सालवी, आशुतोष दाधीच, रंजीत खोखावत, पुखराज पुरोहित, बबीता भारद्वाज, नरेश औदिच्य, नवीन पालीवाल, चिराग वसीटा, राजेश औदिच्य, भगवती औदिच्य, गणेश पालीवाल सहित वार्ड के कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।संचालन मनोहर चौधरी ने किया जबकि आभार महेश भावसार ने जताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हौसलों की जीत : बड़ी सादड़ी की अनुश्री ने केबीसी में जीते 6 लाख 80 हजार, पिता को पिछले 11 सालों से ब्लड कैंसर गोवर्धन पूजा विशेष : गोवर्धन पूजा में छिपा है पर्यावरण संरक्षण का संदेश : डॉ. अनिल मेहता