Site icon 24 News Update

विधायक आक्या की अभिशंसा पर पांच नवीन आंगनवाड़ी खोलने की स्वीकृति जारी

Advertisements

ओम जैन शंभूपुरा
24 न्यज अपडेट चित्तौडगढ़. विधायक चंद्रभानसिंह आक्या की अभिशंषा पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश बजट में विधानसभा क्षैत्र में पांच नवीन आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की घोषणा की गई थी।
इस क्रम में निदेशालय, समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर द्वारा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धीरजी का खेड़ा के ग्राम केसरपुरा की ढाणी, ग्राम पंचायत सादी के ग्राम डूंगाजी का खेड़ा, ग्राम पंचायत पालका के ग्राम रेगरो का सियालिया, नगर परिषद के वार्ड नम्बर 29 मधुवन सेंती व वार्ड नम्बर 57 भोईखेड़ा में नवीन आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

Exit mobile version