- वल्लभ नगर विधायक डांगी से आज मिलेंगे ग्रामीण
- कानूनी लड़ाई के लिए 7 सदस्य कमेटी का गठन
- वल्लभनगर पालिका के विरोध में नहीं लेकिन गांव और बिजली कंपनी हटे- किंग सेना
24 न्यूज अपडेट वल्लभनगरl वल्लभनगर पालिका क्षेत्र से गांवों को हटाने के लिए क्रमिक भूख हड़ताल के तीसरे दिन बुधवार को उदाखेडा राजस्व गांव के लोगों ने भी आगामी नगर पालिका चुनाव बहिष्कार की घोषणा की. इससे पूर्व गुमानपुरा, काली पहाड़ी राजस्व गांव के ग्रामीण भी चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर चुके हैं. आंदोलन की सड़क और कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए 7 सदस्य कमेटी का भी गठन किया गया.
उपखंड कार्यालय के सामने क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों ने धरना स्थल से ही विधायक उदयलाल डांगी से फोन पर बातचीत की. किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ रणनीतिकार घनेंद्र सिंह सरोहा को विधायक डांगी ने आश्वस्त किया कि किसानों से पुरानी दरों पर ही विद्युत कनेक्शन व बिजली बिल लिए जाएंगे. सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण गुरुवार को विधायक डांगी से डबोक स्थित उनके कार्यालय पर मुलाकात करेंगे.
सभा को संबोधित करते हुए सरोहा ने कहा कि किंग सेना व ग्रामीण वल्लभनगर पालिका के विरोध में नहीं है, उनकी मांग पालिका क्षेत्र में आ रहे राजस्व गांव उदा खेड़ा, भाना मगरा गुमानपुरा, काली पहाड़ी व उनके मंजरों को अलग रखने की है.
लोगर भोपाजी ने कहा कि जब तक नगरपालिका के क्षेत्र का समाधान नहीं हो जाता तब तक राज्य सरकार तुरंत प्रभाव से पुरानी दरों पर ही बिजली के कनेक्शन व यूनिट लागू करे. नगर पालिका के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में 20 हजार का बिजली कनेक्शन अब डेढ़ लाख रु.में आ रहा है.
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के लिए ग्रामीण बाद में उपखंड अधिकारी के कक्ष के सामने गैलरी में भी बैठ गए.
यह ग्रामीण रहे क्रमिक भूख हड़ताल पर
डालचंद गाडरी, लोगर भोपाजी, वर्दीचंद, देवीलाल, लोगर भोपाजी, धर्मा भील, रोड़ीलाल, जगदीश डांगी, सवा जी,लाल जी, हरिशंकर पार्षद मांगू, लीला भील पार्षद, किसान महापंचायत तहसील अध्यक्ष द्वारकाधीश अग्रवाल.

