24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। एसीबी ने बांसवाड़ा की घाटोल पंचायत समिति में पंचायत समिति की महिला सहायक प्रशासनिक अधिकारी वर्षा सेठ को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वर्षा सेठ की शिकायत उसके ही कार्यालय के बाबू गणेश ने की थी। गणेश पूर्व में घाटोल पंचायत समिति में कार्यरत था। विधानसभा चुनाव के बाद उसका ट्रांसफर कुशलगढ़ हो गया। गणेश की घाटोल में 10 महीनों की सैलरी अटकी थी। गणेश लगातार सैलरी के लिए पंचायत समिति जाता रहा। लेकिन वर्षा ने वेतन रोक रखा था। आखिर में गणेश से 70 हजार रुपए में बकाया वेतन भुगतान पर सहमति बनी। गणेश ने एसीबी में शिकायत की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। गुरुवार दोपहर प्रार्थी को 40 हजार रुपए के साथ पंचायत समिति भेजा। जहां वर्षा के रुपए हाथ में लेते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वर्षा ने पहले भी वेतन के लिए गणेश से रुपए लिए थे। वेतन के लिए ही गणेश पूर्व में 1 से 2 लाख रुपए 2014 से अब तक दे चुका है। इसलिए तंग आकर एसीबी में शिकायत की गई।
वर्षा ने सोचा होगी धनवर्षा, एसीबी ने हाथ धुलवा कर रंग उतारा, जेल भेजा, महिला सहायक प्रशासनिक अधिकारी ट्रैप, बाबू की बकाया सैलरी पर मार ली थी कुंडली, मांगे थे 70 हजार, 40 हजार देते ही दबोचा

Advertisements
