Site icon 24 News Update

वरिष्ठ पत्रकार राहुल शर्मा व सुभाष शर्मा को पितृशोक , हिंडौन सिटी के ख्यातनाम शिक्षाविद् और कवि रामगोपाल शर्मा का निधन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। हिंडौन सिटी, 29 अक्टूबर। पंजाब केसरी उदयपुर संस्करण के प्रभारी जार के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा व राजस्थान पत्रिका से सेवानिवृत्त वरिष्ठ पत्रकार राहुल शर्मा के पिता हिंडौन सिटी के प्रसिद्ध शिक्षाविद् और कवि रामगोपाल शर्मा (हरदैनिया) का मंगलवार को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।अंतिम संस्कार बुधवार सुबह हिंडौन सिटी में होगा।
शर्मा जी एक प्रतिष्ठित शिक्षक थे और उन्होंने जिले के एक स्कूल में प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कविता के क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान थी और उन्हें ’भारतीय’ के नाम से जाना जाता था। उनकी कई कविताएं स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल रहीं हैं। शर्मा जी के निधन से शिक्षा जगत और साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर ब्राह्मण समाज, अन्य समाज के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य गणमान्यों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके परिवार में तीन पुत्र राहुल, अशोक व सुभाष शर्मा सहित एक पुत्री, 2 पौत्र, 3 पौत्रियां, दोहित्र व दोहित्री हैं।

Exit mobile version