Site icon 24 News Update

वधू पक्ष के लोगों के लिए मौत का सबब बन गया सगाई का खाना 3 ने तोड़ा दम, 22 भर्ती, मंत्री बाबूलाल, कलेक्टर पोसवाल, सीएमएचओ सहित पूरा अमला मौके पर

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर जिले के कोटड़ा में फूड पॉइजनिंग से 3 लोगों की मौत हो गई। उदयपुर में फूड पॉइजनिंग से महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। 22 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 18 को गुजरात ले जाया गया है। कुछ भर्ती मरीजों का कोटड़ा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि सभी लोग एक सगाई समारोह में गए थे व खाना खाया था। गर्मी ज्यादा होने पर फूड पॉइजनिंग हो गई। जब लोग घर लौटे तो अचानक एक-एक कर के तबीयत बिगड़ने लगी व अस्पताल में भर्ती होने लगे। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को आनन-फानन में गुजरात ले जाया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक और जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी व जिला कलेक्टर कोटड़ा हॉस्पिटल पहुंचे और मरीजों से मिले। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कोटड़ा थानाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने 24 न्यूज अपडेट को बताया कि कोटडा के सावन क्यारा में चतरा पुत्र पुना पारगी के बेटे की सगाई का कार्यक्रम था। इस आयोजन में वधू पक्ष की ओर से बोरड़ी कला निवासी लालू पुत्र सवा गमार और उनके करीब 100 रिश्तेदारों भी गए। रात को भोजन के बाद घर लौटे व तबियत खराब होने का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह 5 बजते-बजते कोहराम मच गया। फूड प्वाइजनिंग से वधु पक्ष के बोरड़ी खुर्द निवासी बाबू (50) पुत्र चेना, बोदला वाड़ा निवासी मसरू (40) पुत्र जोवना और एक महिला सावना क्यारा निवासी अमियादेवी (35) पत्नी दीवा पारगी की मौत हो गई तो वर पक्ष के पांच लोग गुजरात रेफर किए गए। इसके बाद करीब डेढ़ दर्जन लोगों को उदयपुर रेफर करना था मगर उन्होंने गुजरात जाने की बात कही तो सावन क्यारा से खेडब्रह्मा और ईडर के अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस के अनुसार लुकिया पुत्र माला गमार, राजू पुत्र लालू, गोदलवाड़ा निवासी कैसा राम पुत्र मणा गमार, गोदलवाड़ा निवासी भीमराज पुत्र जोवना गमार,गोदलवाड़ा निवासी जीतू पुत्र मशरूम गमार, गोदलवाड़ा निवासी प्रकाश पुत्र लाला गमार, विक्रम पुत्र चुन्नीलाल, सुमन पुत्री मणिलाल, सवजी पुत्र लडु, धर्मा पुत्र रावता गमार, भाटिया पुत्र फोजा गमार,पिंटू पुत्र गुजरा गमार, रामा पुत्र रावता गमार, राजू पुत्र लालू गमार, होमली पत्नी लाडू गमार, धर्मा पुत्र रावता गमार, प्रकाश पुत्र लालू कुमार, प्रकाश पुत्र लाला गमार, कालू पुत्र बदा गमार, दला पुत्र शंकर, काला पुत्र जोरा, रमेश पुत्र हीरा और सोम पुत्र लाडू को कोटडा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इधर, मौके पर सीएमएचओ भी दल के साथ पहुंचे और खाने के सेम्पल भी जुटाए। अब जांच की जा रही है कि खाने में आखिर क्या मिला था जिससे वह जानलेवा हो गया। खबर लिखे जाने तक जिला कलेक्टर वापस उदयपुर के लिए रवाना हो चुके थे।

Exit mobile version