24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर के भींडर थाना क्षेत्र में रविवार शाम को फूड पॉइजनिंग के मामले में 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे जिन्हें भींडर उप जिला हॉस्पिटल में भर्ती कर मामूली उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आज सुबह इनमें से दो लाग अस्पताल वापस आए तथा उन्हें चेक करने के बाद स्वस्थ पाया गया। कल कुछ मीडिया समूहों में एक मरीज को उदयपुर रेफर करने की बात कही जा रही थी जो गलत थी। बताया गया कि फूड पॉइजनिंग वालों की भीड़ में ही एक स्थानीय निवासी हार्ट पेशेंट जांच करवाने आए थे जिनका रक्तचाप असंतुलित हो रहा था। इस पर उन्हें जांच के बाद एहतियातन उदयपुर भेजा गया। यहां पर ईसीजी व बीपी नॉर्मल आने के बाद वापस भीण्डर भेज दिया गयां। बता दें कि चौबीसा समाज के नोहरे में कल शाम छह बजे सामाजिक कार्यक्रम था। एकादशी पर विशेषकर व्रत रखने वालों के लिए ’सामा’ कार्यक्रम था। करीब 1500 लोग भोजन करने आए थे व खाने में खिचड़ी और पकोड़ी बनी थी। छक कर भोजन करने के बाद कुछ लोगों को उल्टी और जी मिचलने जैसी शिकायत हुई व लगातार लोग देर रात को अस्पताल पहुंचते रहे। रात करीब 2 बजे सबको उपचार के बाद घर भेज दिया गया। भर्ती हुए बीमार लोगों में से कुछ को हॉस्पिटल में ड्रिप चढाई गई। इधर, ब्लॉक सीएमएचओ डाक्टर संकेत जैन ने 24 न्यूज अपडेट से बातचीत में बताया कि एक पेशेंट रेफर वाली बात गलीत है। उनको कार्डियक प्रोब्लम थी,ऐसे में उदयपुर रेफर किया गया। रात को पूरे स्टाफ ने अतिरिक्त मुस्तैदी के साथ सबका उपचार किया व रात 2 बजे वार्ड खाली हो गया। डॉक्टर संकेत ने कहा कि सामा की खिचडी बनी थी जो कार्बोहाइड्रेट रिच डाइट हैं। भयंकर गर्मी में ऐसी डाइट ज्यादा मात्रा में कंज्यूम करना रिस्की हो सकता है। सामा जल्दी खराब होने वाला फूड भी है। अस्पताल में जो पेशेंट आए, उनमें से किसी को भी लूज मोशन या उल्टी नहीं हुई। कुछ लोगों ने घर पर एक या दो उल्टी की थी। हमने पूछा कि डाक्टर साहब, लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए, तो इस पर उन्होंने कहा कि गर्मी में कोई भी अगर आम भोज का आयोजन करे तो बहुत ही प्रॉपर तरीके से करे। जहां तक हो सके, इन दिनों में जीमण को अवोइड करने का प्रयास करें। व्रत आदि हो तो एहतियात पूरी बरतें क्योंकि तापमान उंचा हैं। लाइट फूड पॉइजनिंग हो सकती है। हमने रात को ही समाज के ग्रुप में मैसेज डलवा दिया था कि अस्पताल 24 घंटे खुला है। अतिरिक्त स्टाफ तैनात है, कोई भी 24 घंटे आ सकता है। हमने पांच स्टाफ भी अतिरिक्त लगाए थे। इस बीच सीएमएचओ डाक्टर जीएम सैयद डिप्टी सीएमएचओ डाक्टर अंकित जैन, एसडीएम रमेश बाहेडिया, तहसीलदार कानोड़ श्री रणजीत, पूर्व विधायक महाराज साहब रणधीरसिंह भीण्डर, विधायक उदयलाल डांगी के जयपुर होने पर उनके प्रतिनिधि, चेयरमैन भीण्डर निर्मला भोजावत सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी कुशलक्षेम पूछने पहुंचे।
भीण्डर फूड पॉइजनिंग के सबक : सामूहिक भोज में जाने से बचें, छक कर भोजन नहीं करें, व्रत हो तो उतना ही खाएं जितना पचा सकें, 100 से ज्यादा हुए थे मामूली बीमार, सभी हो गए स्ववस्थ, जिसे उदयपुर रेफर किया गया वो कार्डियक पेशेंट था, फूड पॉइजनिंग का नहीं

Advertisements
