Site icon 24 News Update

वंडर यूफोरिया क्लब द्वारा पीरखेड़ा एवं माल्याखेडी में ऊनी वस्त्र वितरण

Advertisements

कविता परखा

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। वंडर सीमेंट लि., आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा के वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अरुणा जैन ने आज दिनांक 14.11.2024 को बाल दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीरखेड़ा तथा माल्याखेड़ी में लेडीज क्लब की सचिव श्रीमती कविता शर्मा एवं सदस्यों की उपस्थित में सभी बच्चों को ऊनी वस्त्रों एवं अन्य सामग्री का वितरण किया। नये ऊनी वस्त्र प्राप्त कर विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने अपनी प्यारी मुस्कुराहट से सभी अतिथियों का अभिवादन किया।

उल्लेखनीय है कि वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब द्वारा वंडर सीमेंट लि. परियोजना क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में समय-समय पर बच्चों के लिये बहुपयोगी सामग्री का सहयोग किया जाता रहा है। आज बाल दिवस के अवसर पर उक्त दो विद्यालयों में किये गये ऊनी वस्त्र वितरण के लिये दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं स्टाॅफ ने वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब की अध्यक्षा एवं सभी सदस्यगणों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा ही वंडर सीमेंट लि. के शैक्षिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों के लिये सहयोग जारी है। जिससे क्षेत्र की सभी राजकीय शिक्षण संस्थाओं के छात्रों को सुलभ शिक्षण लाभ प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीरखेड़ा के प्रधानाध्यापक श्री भेरुलाल बैरवा, अध्यापक श्री तनसिंह सोढा तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय माल्याखेड़ी के प्रधानाध्यापक श्री किशनलाल गायरी एवं अध्यापक श्री मनोज कुमार यादव ने सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम सम्पादित कराया।

Exit mobile version