बीकानेर। बीकानेर के लूणकरणसर मेंएक बीघा जमीन धंसने के बाद स्थानीय लोगों ने इस खतरनाक गड्ढे में रील बनाने के लिए अंदर तक जाना शुरू कर दिया। ऐसे में जिला कलेक्टर ने इस एरिया को प्रतिबंधित कर दिया है। जिला कलेक्टर नम्रता ने इस संबंध में एसडीएम को सख़्त कार्रवाई के आदेश दिये हैं। आदेश में लिखा है कि यह अवगत करवाया गया है कि उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम सहजरासर के समीप जमीन धंसने की घटना के स्थान पर बने गड्ढे को देखने के लिए लोग आ रहे हैं। उस स्थान के समीप जाकर देखने का प्रयास किया जा रहा है जिससे जान-माल की हानि हो सकती है। उपखंड अधिकारी ने लोकसभा चुनाव के कारण पहले से धारा 144 लागू है। कोई व्यक्ति ग्राम सहजरासर के समीप सहजरासर-ढाणी भोपालाराम रोड पर स्थित जमीन धंसने से निर्मित गड्डे की 200 मीटर की परिधि के भीतर बिना अनुमति प्रवेश नहीं करेगा। न प्रवेश करने का प्रयास करेगा और न ही किसी को इस परिधि में प्रवेश करने के लिए प्रेरित करेगा। एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति गडृढे के अंदर दोड रहा है। अब बैरिकेडिंग, बाड़, तारबंदी, सुरक्षा घेरा आदि को तोड़ेने पर दंड मिलेगा। पुलिस बल, सुरक्षा कर्मियों, होम गार्ड्स आदि को छूट दी गई है।
सत्तर फीट नीचे तक पहुंच रहे लोग
दरअसल, इस धंसी हुई जमीन में करीब सत्तर फीट गहरी खाई बन गई है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर वीडियो बना रहे हैं। यहां तक कि कुछ युवक अंदर तक जा रहे हैं। ऐसे ही एक युवक के अंदर जाते हुए का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ। जमीन लगातार धंस रही है, ऐसे में किसी के भी अंदर जाते वक्त जमीन धंस गई तो जिंदा बाहर निकलना मुश्किल होगा। इसी कारण प्रशासन ने यहां बेरिकेड्स लगाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर अपनी रील डालने के चक्कर में लोग यहां वीडियो बना रहे हैं। अंदर तक जा रहे हैं, लेकिन ये खतरनाक स्थिति है। रील के चक्कर में जान भी जा सकती है। जिसे युवा समझ नहीं रहे हैं। स्थानीय पुलिस अब यहां लगातार गश्त भी कर रही है।
लूणकरणसर के रहस्यमयी गड्ढे के चारों तरफ लगाई धारा 144, रील बनाने पर रोक, 200 मीटर के दायरे में गए तो होगा केस दर्ज

Advertisements
