24 न्यूज अपडेट, जोधपुर। लड़की के लव मैरिज कर लेने से खफा परिवारजनों ने लड़के के हाथ-पैर तोड़ दिए, उसकी नाक काट दी व लड़की को अपने साथ लेकर चले गए। परिजन कल रात को दोनों के घर पहुंचे और विश्वास दिलाया कि वे अपनाना चाहते हैं, शादी के बाद राजीनामा करना चाहते हैं इस पर दोनों भी खुश हुए और पाली जिले के ट्रांसपोर्टनगर थाना इलाके से रात 9 बजे कार में उनके साथ रवाना हुए। रास्ते में लडके के परिजनों ने चलती कार में लड़के को जमकर पीटा और गांव में पहुंच हाथ-पैर तोड़ दिए। चाकू से नाक काटकर फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि जोधपुर के झंवर थाना इलाके के झंवर गांव निवासी चेलाराम टांक (23) पुत्र भंवरलाल ने दो महीने पहले गांव की लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली। लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पकड़ा तो दोनों ने कोर्ट मैरिज के दस्तावेज दिखाए व साथ रहने की बात कही। इसके बाद दोनों पाली की इंद्रा कॉलोनी विस्तार में 4 हजार रुपए में किराए का रूम लेकर रहने लगगे। लड़के का भाई सूजाराम भी परिवार के साथ रहता था। भाई मजदूरी करता है। लड़की के परिजनों को जब चेलाराम का एड्रेस पता चला तो कार लेकर 5-7 परिजन पाली आ गए। रात 9 बजे 2 लड़के चेलाराम के घर आए और कहा कि शादी हो गई अब कैसा बैर, परिवार दोनों को अपनाना चाहता है। उन्होंने दोनों को झंवर गांव चलने का आग्रह किया। कार में पहले से 3-4 लोग बैठे हुए थे। पाली-जोधपुर हाईवे पर आते ही चेलाराम से मारपीट शुरू हो गई जो गांव आने तक जारी रही। गांव में सुनसान जगह पर सबने मिलकर लड़के के हाथ पैर तोड़े। फिर एक पीपल के पेड़ के नीचे चाकू से नाक काटकर लहूलुहान हालत में छोड़ गए। लड़की को वे अपने साथ लेकर चले गए। युवक ने बमुश्किल भाई को सूचना दी। उसे जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया है। ।
लव मैरिज पड़ी भारी, लड़के की नाक काटी, हाथ-पैर तोड़े, लड़की का अता-पता नहीं

Advertisements
