24 न्यूज अपडेट. लखनऊ। लखनऊ में एक परिवार के साथ धोखा हो गयां। बातात आने से ठीक पहले समधी ने फोन कर कहा- दूल्हा टेलर के यहां गया था। अब तक वापस नहीं लौटा…लापता हो गया है। खबर सुन कर दूल्हन व पिता बेहोश हो गए। शादी की तैयारियां धरी रह गई। हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन फूट फूट कर रो पड़ी। चुन्नीलाल शर्मा की बेटी रिचा की शादी वजीरगंज में राम गोपाल शर्मा के बेटे अक्षय से तय हुई थी। बारात गुरुवार को आनी थी। इस परिवार ने पूरे जीवन की जमा पूंजी को इस शादी की तैयारी में लगा दिया। 20 लाख खर्च हो गए। मंडी परिषद में चतुर्थ श्रेणी से रिटायर कर्मचारी और उनकी बेटी के साथ यह सब हुआ। दुल्हन की मां सरिता ने कहा किघर पर मेहमान आ गए। 500 लोगों के लिए खाना बना लिया। हमारी बेइज्जती हुई। बेटी के साथ अन्याय हुआ है। हमें न्याय चाहिए। दुल्हन के पिता चुन्नीलाल ने मीडिया से कहा कि शाम 5 बजे समधी का फोन आया। कहा सुबह 11 बजे बेटा घर से निकला है। अभी तक वापस नहीं आया। वो टेलर की दुकान पर कपड़ा लेने गया था। इधर हम बारात के आने का इंतजार कर रहे थे। स्वागत के लिए पंडाल सजा था। अचानक ऐसा क्या हुआ कि दूल्हा ही गायब हो गया। दुल्हन के पिता ने मध्यस्थता कराने वाले पर चालबाजी का आरोप लगाया है। थाने में दी गई तहरीर में उन्होंने लिखा है कि लाल बहादुर शर्मा द्वारा ही यह पूरा गेम रचा गया है। जब बार बार पूछा गया तो दूल्हे के पिता ने कहा- भाई साहब हम झूठ नहीं बोल रहे…मेरा लड़का नहीं मिल रहा है। इतना कहकर फोन काट दिया। इसके बाद फोन स्विच ऑफ कर दिया। लड़की के भाई पुनीत शर्मा ने कहा- पिताजी को खबर मिली कि बारात नहीं आएगी वो बेहोश होकर गिर पड़े। रिश्तेदारों में उदासी छा गई। पिछले 1 साल से हम शादी की तैयारी कर रहे थे। शादी की व्यवस्थाओं में लगे लोग भी हतप्रभ थे। दूल्हे के माता-पिता और मध्यस्थता कराने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इधर गुरुवार की ही रात दूल्हे के परिवार ने भी वजीरगंज थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि अक्षय कुमार शर्मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही।
लखनऊ में बारात से पहले दूल्हा गायब, दुल्हन और पिता बेहोश, शर्माजी बोले-लड़का कहीं गायब हो गया, और कर दिया फोन स्विच ऑफ

Advertisements
