Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. आर एन टी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के चार ICN इन्फेक्शन कंट्रोल नर्सिंग आंफिसर ने लखनऊ में 4 फरवरी से 8 फरवरी तक 18th HISICON संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टिट्यूट लखनऊ तथा राष्ट्रीय हॉस्पिटल इन्फेक्शन सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान आयोजित वर्कशॉप व कॉन्फ्रेंस में भाग लिया।जिनमे महाराणा भूपाल चिकित्सालय से उमेश चौबीसा व किरण वैष्णव ,पन्नाधाय महिला चिकित्सालय से विनय पूर्बिया तथा माइक्रोबायोलोजी विभाग से पायल चतुर्वेदी ने भाग लिया।जहाँ पर अन्य राज्यो से आये विशेषज्ञों ने हॉस्पिटल में होने वाले इंफेक्शन, बचाव तथा कार्यस्थल पर आने वाली चुनोतियों से निपटने की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनके अनुभवो को साझा किया ।

