24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। रक्षाबंधन पर इस बार भी प्रदेश में बहनों को रात 12 बजे से कल रात को 12 बजे तक कुल 24 घंटे के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की घोषणा कर दी है। यात्रा की सुविधा रात 12 बजे बाद आरंभ हो जाएगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यह सुविधा रहेगी मगर फ्री यात्रा की सुविधा एसी, वॉल्वो, और ऑल इंडिया परमिट की बसों में लागू नहीं होगा। आदेश के अनुसार 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाएं/बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से संचालित सभी कैटेगरी की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। राज्य की सीमा में सभी महिलाओं को कंडक्टर फ्री टिकट जारी करेंगे। यह टिकट इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन से जारी करेंगे। मशीन नहीं होने की स्थिति में फ्री टिकट बुक कर महिला या बालिका यात्री के साथ ट्रैवल की तारीख नोट करेंगे। फ्री यात्रा केवल एक दिन के लिए मान्य होगी। निशुल्क यात्रा अगले 24 घंटे तक मान्य होगी। इसके लिए यात्रा करने वाली महिलाएं पहले से रिजर्वेशन भी करवा सकेंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मकान पर दबिश दी, 3 पुरुष, 3 महिलाएं संदिग्ध गातिवधि करते मिले, शांतिभंग में गिरफ्तार मर्डर करने के बाद हत्यारों ने 108 बुलाई, डेड बॉडी अंदर रखी, ड्राइवर निकला समझदार, दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया, 3 अरोपी पकड़े गए